गांव जाने की बात कहकर ढाणी से निकले थे; परिजनों ने थाने में दी गुमशुदगी रिपोर्ट
NEXT 17 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सातलेरा गांव में खेत पर काश्त का काम करने वाले एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
लाछड़सर निवासी सांवरमल जाट ने बताया कि उसके पिता केशूराम (45) पुत्र पदमाराम जाट, जो परिवार सहित सातलेरा में ढाणी बनाकर रहते हैं, 13 मई की सुबह करीब 9:30 बजे सातलेरा गांव जाने की बात कहकर ढाणी से निकले थे। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे।
परिजनों ने आसपास की ढाणियों, गांवों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सांवरमल ने बताया कि पिछले चार दिनों से वे अपने स्तर पर लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
लापता व्यक्ति केशूराम ने जाते समय काले रंग की पेंट और पीले रंग की शर्ट पहन रखी थी। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस से गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
किसी को इनकी जानकारी मिले तो इस नम्बर पर सम्पर्क करें: 7734933092



















