#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ को मिली PHED की बड़ी सौगात: नए सहायक अभियंता कार्यालय का 25 मई को लोकार्पण, रवि चौधरी संभालेंगे जिम्मेदारी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 20 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2026 के तहत स्वीकृत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) उपखण्ड श्रीडूंगरगढ़ के नवसृजित सहायक अभियंता कार्यालय की संचालन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभागीय आदेशों के तहत रवि चौधरी को अतिरिक्त कार्यभार के रूप में सहायक अभियंता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में अलग सहायक अभियंता कार्यालय की मांग उठ रही थी। इसे मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2026 में स्वीकृति मिली थी। अब कार्यालय शुरू होने से पेयजल और जलदाय से जुड़ी समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।

25 मई को होगा लोकार्पण
विधायक ने बताया कि नवसृजित कार्यालय का लोकार्पण 25 मई 2026 को किया जाएगा। इसके शुरू होने से लोगों को विभागीय कार्यों के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

7 पदों का हुआ सृजन
नए कार्यालय के लिए कुल 7 पदों का सृजन और आवंटन किया गया है। इससे विभागीय कार्यों में गति आने के साथ निगरानी और कार्यप्रणाली भी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री और मंत्री का जताया आभार
विधायक ताराचंद सारस्वत ने इस सौगात के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
क्षेत्रवासियों ने भी नए कार्यालय की स्वीकृति और संचालन प्रक्रिया शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ को मिली PHED की बड़ी सौगात: नए सहायक अभियंता कार्यालय का 25 मई को लोकार्पण, रवि चौधरी संभालेंगे जिम्मेदारी🟢 सेवा में आगे तेरापंथ युवक परिषद: दो भामाशाह परिवारों ने भेंट किए डीलक्स मेडिकल बेड, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ🟢 4 साल पुराने हत्या मामले में उम्रकैद: लाठी से पीटकर युवक की हत्या की, सरिता नौशाद ने सजा सुनाते हुए कहा- समुचित सजा का अभाव अपराधियों को प्रोत्साहित करेगा🟢 ठुकरियासर में कल से श्रीमद्भागवत कथा: सुबह कथा, शाम को होगा “नानी बाई रो मायरो”