#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ बार संघ ने दी हर्ष कुमार को विदाई, नव नियुक्त एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़ का स्वागत, देखें सभी फ़ोटो

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 22 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। एसीजेएम पद पर सेवाएं देने के बाद सीजेएम पद पर पदोन्नत हुए आरजेएस हर्ष कुमार को बार संघ श्रीडूंगरगढ़ की ओर से विदाई दी गई। वहीं नव नियुक्त एसीजेएम आरजेएस अजीत सिंह राठौड़ के स्वागत में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित कुमार मारू की अगुवाई में आयोजित हुआ।

इस दौरान बार संघ के अधिवक्ताओं ने हर्ष कुमार और अजीत सिंह राठौड़ को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। सीजेएम हर्ष कुमार ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ बार संघ का उन्हें हमेशा अच्छा सहयोग मिला। कोर्ट कार्मिकों ने भी हर कार्य में पूरा साथ दिया। यहां बिताया समय हमेशा याद रहेगा। वहीं नव नियुक्त एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं और स्टाफ का सहयोग उन्हें आगे भी मिलता रहेगा।

बार संघ मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि हर्ष कुमार के कार्यकाल को अधिवक्ताओं ने उल्लेखनीय बताया। उन्होंने एसीजेएम रहते हुए कोर्ट में लंबित मामलों की संख्या बढ़ने नहीं दी। साथ ही कई महत्वपूर्ण मामलों का निस्तारण किया। इनमें करीब 50 साल पुराने एक सिविल मामले का फैसला भी शामिल है, जो पहले रतनगढ़ कोर्ट में लंबित था। उनके कई निर्णयों को अधिवक्ताओं ने मील का पत्थर बताया।

कार्यक्रम में एडीजे सरिता नौशाद, बार संघ अध्यक्ष ललित कुमार मारू , एडवोकेट मोहनलाल सोनी, बाबूलाल दर्जी, भरत सिंह राठौड़, पूनमचंद मारू, सत्यनारायण प्रजापत, अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध, गोपीराम जानू, राधेश्याम दर्जी, रणवीर सिंह खीची, बजरंग ज्याणी, बद्रीलाल व्यास, ओमप्रकाश पंवार, मांगीलाल नैण, कैलाश व्यास, केके पुरोहित, एडवोकेट मदनगोपाल स्वामी, कैलाश सारस्वत, गोपाल पारीक, सुखदेव व्यास, अबरार, राजीव आत्रेय, राजूराम जाखड़, ओमनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश मिडल, जयप्रकाश मीणा, रामलाल, ओमप्रकाश, गणेश मेघवाल, एडवोकेट दीपिका करनाणी, रश्मि करनाणी, एडवोकेट मुकेश कुमार जाखड़, भागीरथ नायक, अभियोजन अधिकारी सपन कुमार सहित कोर्ट स्टाफ एसीजेएम पीए सतीश जांगिड़, रामावतार प्रजापत, जितेंद्र रंगा, दिनेश मीणा, पृथ्वीराज, राजेंद्र सैनी, गणेशाराम, चांदराम मीणा, मालचंद स्वामी, गणेश और कुलदीप, भगवानाराम नैण मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अमित शाह के दौरे से पहले बीकानेर नो फ्लाई जोन घोषित🟢 लू से बचाव, HPV टीकाकरण और एनीमिया अभियान पर फोकस🟢 श्रीडूंगरगढ़ बार संघ ने दी हर्ष कुमार को विदाई, नव नियुक्त एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़ का स्वागत, देखें सभी फ़ोटो🟢 SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 23 से 28 मई तक लगातार प्रभावित रह सकती हैं बैंक सेवाएं, आज ही निपटा लें जरूरी काम🟢 ठुकरियासर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू: सिर पर मंगल कलश धर निकली यात्रा, श्रद्धालु भक्ति में झूमे