#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लू से बचाव, HPV टीकाकरण और एनीमिया अभियान पर फोकस

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक; अस्पतालों में दवा, ORS और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

NEXT 22 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पीएचसी कितासर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने की। बैठक में हीट वेव (लू-तापघात) प्रबंधन, HPV टीकाकरण, एनीमिया मुक्त अभियान, टीबी नियंत्रण और मौसमी बीमारियों की रोकथाम सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाइयों, ORS, शुद्ध पेयजल, निर्बाध बिजली एवं आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को जागरूक करने के लिए IEC गतिविधियां बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

डॉ. सोनी ने पात्र बालिकाओं के शत-प्रतिशत HPV टीकाकरण के लिए विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। वहीं किशोर-किशोरियों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं में नियमित एनीमिया जांच और आयरन सप्लीमेंट वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में जननी सुरक्षा योजना (JSY) एवं लाडो प्रोत्साहन योजना की लंबित पेंडेंसी पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को पात्र महिलाओं को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा बीपी, डायबिटीज, ओरल एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग बढ़ाने, टीबी मुक्त अभियान के तहत निक्षय पोषण योजना का लाभ दिलाने तथा डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए फील्ड सर्वे और साफ-सफाई अभियान प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। सुरक्षित प्रसव और रूटीन इम्यूनाइजेशन (RI) में ड्रॉपआउट बच्चों की नियमित ट्रैकिंग के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में समस्त सेक्टर इंचार्ज, जीवराज सिंह (झपाईगो), मोहम्मद साजिद (दिशा यूनिसेफ), एसटीएलएस रमेश एवं एएनएम मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अमित शाह के दौरे से पहले बीकानेर नो फ्लाई जोन घोषित🟢 लू से बचाव, HPV टीकाकरण और एनीमिया अभियान पर फोकस🟢 श्रीडूंगरगढ़ बार संघ ने दी हर्ष कुमार को विदाई, नव नियुक्त एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़ का स्वागत, देखें सभी फ़ोटो🟢 SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 23 से 28 मई तक लगातार प्रभावित रह सकती हैं बैंक सेवाएं, आज ही निपटा लें जरूरी काम🟢 ठुकरियासर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू: सिर पर मंगल कलश धर निकली यात्रा, श्रद्धालु भक्ति में झूमे