NEXT 24 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ठुकरियासर गांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में ट्यूबवेल कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार व्यक्त किया।

पूर्व सरपंच गोपालनाथ सिद्ध ने कहा कि गांव में पानी की गंभीर समस्या काफी समय से बनी हुई थी। जब इस समस्या से विधायक ताराचंद सारस्वत को अवगत कराया गया, तब उन्होंने इसकी गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की। मोमासर मंडल उपाध्यक्ष ओमनाथ सिद्ध के निर्देशन में ट्यूबवेल के लिए स्थान चिन्हित कर जियो टैगिंग एवं सर्वे कार्य पूरा कराया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि विधायक की विकासोन्मुख सोच और पूर्व सरपंच गोपालनाथ सिद्ध के प्रयासों के परिणामस्वरूप ट्यूबवेल मशीन लगाने का कार्य शुरू हो पाया है। उन्होंने कहा कि गांव में पानी की समस्या को दूर करने के लिए पूर्व सरपंच ने इसे एक मिशन के रूप में लिया और विधायक ताराचंद सारस्वत के सहयोग से कार्य को आगे बढ़ाया।
मोमासर मंडल उपाध्यक्ष ओमनाथ सिद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की गंभीर जल समस्या के स्थायी समाधान के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत ने एक नहीं बल्कि दो ट्यूबवेल स्वीकृत किए हैं। अधिकारियों के साथ मिलकर दोनों स्थानों का सर्वे कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच गोपालनाथ सिद्ध, मोमासर मंडल अध्यक्ष ओमनाथ सिद्ध, सत्यनारायण शर्मा, महावीर नाई, रामू गोदारा, केसराराम नाई, चेतनाथ, तुलसीराम सारण, तुलसीराम नाई, रामदेव मोटसरा, हंसनाथ, कैलाशनाथ, भोजाराम गोदारा, चिमन सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे तथा विधायक का आभार व्यक्त किया।





















