#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अमित शाह के बीकानेर दौरे से पहले उठी पानी संकट की गूंज

By Next Team Writer

Published on:

युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, बोले- गांवों में हालात भयावह, समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

NEXT 25 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गृह मंत्री अमित शाह के बीकानेर दौरे के बीच श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का पेयजल संकट भी अब राजनीतिक मुद्दा बनता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में व्याप्त पेयजल संकट के समाधान की मांग की है।

डॉ. माचरा ने पत्र में लिखा कि क्षेत्र के अनेक गांवों में लोग भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। आमजन को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन लगातार धरना-प्रदर्शन और शिकायतों के बावजूद प्रशासन व जलदाय विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों और भ्रष्ट ठेकेदारों की मिलीभगत के कारण विभागीय व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित है और कई जगहों पर ट्यूबवेल व मोटर्स खराब होने से स्थिति और गंभीर हो गई है।

डॉ. माचरा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गांवों में तत्काल नए ट्यूबवेल, मोटर्स, केबल और बूस्टर लगाए जाएं तथा विभागीय कर्मचारियों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

पत्र में उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो सरकार को उग्र आंदोलन और बड़े जनविरोध का सामना करना पड़ सकता है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में PHED के नए AEN कार्यालय का उद्घाटन: विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत, ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत🟢 बालिका शिक्षा को मिला नया संबल, 4.71 लाख से बनेगा कोचिंग कक्ष🟢 दशमी पर तेजा मंदिर में हवन-पूजन, सवामणी व महाप्रसाद का आयोजन🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस पर भागवत कथा कल से, रात को होगा विराट कवि सम्मेलन🟢 पट्टाशुदा भूखंड में घुसकर जेसीबी से निर्माण सामग्री उठाने का आरोप🟢 सड़क भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर जान से मारने दौड़े, ब्लॉक तोड़ ले जाने का आरोप🟢 भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गौसेवा के लिए मिले 15 लाख🟢 बीकानेर संभाग की जिम्मेदारी रामगोपाल सुथार और वासुदेव चावला को🟢 अमित शाह के बीकानेर दौरे से पहले उठी पानी संकट की गूंज