NEXT 25 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में पेयजल व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के नवीन सहायक अभियंता कार्यालय का उद्घाटन आज सुबह 9:30 बजे किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह हनुमान धोरा के पास स्थित वाटर वर्क्स ऑफिस, NH-11 परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ताराचन्द सारस्वत मौजूद रहेंगे और वे ही कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
विधायक सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर पेयजल व्यवस्था उपलब्ध करवाने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए सहायक अभियंता कार्यालय के शुरू होने से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।




















