#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस पर भागवत कथा कल से, रात को होगा विराट कवि सम्मेलन

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 25 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के 145वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रहेगी। स्थापना दिवस समारोह के तहत 26 मई से 1 जून 2026 तक श्रीडूंगरगढ़ वासियों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन संतोष सागर महाराज द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम पेड़ीवालजी का नोहरा, बैंक ऑफ बड़ौदा वाली गली, बिग्गा बास में आयोजित होगा।

आयोजकों ने बताया कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे झंवरों का मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। आयोजन को लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

रात 8:30 बजे शुरू होगा विराट कवि सम्मेलन
स्थापना दिवस समारोह के तहत 26 मई मंगलवार रात 8:30 बजे भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया एवं सुशीला पुगलिया के सहयोग से होने वाले इस कवि सम्मेलन में देशभर के प्रसिद्ध कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जिसमें चिराग जैन, हरीश हिंदुस्तानी, गजेंद्र कविया, सपना सोनी और छैलू चारण काव्य प्रस्तुतियां देंगे।

श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम का लाइव NEXT न्यूज़ के फेसबुक पेज और भक्ति सागर श्रीडूंगरगढ़ यूट्यूब चैनल पर रहेगा ताकि श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासियों सहित काव्य रसिक भी काव्य रस ग्रहण कर सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में PHED के नए AEN कार्यालय का उद्घाटन: विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत, ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत🟢 बालिका शिक्षा को मिला नया संबल, 4.71 लाख से बनेगा कोचिंग कक्ष🟢 दशमी पर तेजा मंदिर में हवन-पूजन, सवामणी व महाप्रसाद का आयोजन🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस पर भागवत कथा कल से, रात को होगा विराट कवि सम्मेलन🟢 पट्टाशुदा भूखंड में घुसकर जेसीबी से निर्माण सामग्री उठाने का आरोप🟢 सड़क भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर जान से मारने दौड़े, ब्लॉक तोड़ ले जाने का आरोप🟢 भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गौसेवा के लिए मिले 15 लाख🟢 बीकानेर संभाग की जिम्मेदारी रामगोपाल सुथार और वासुदेव चावला को🟢 अमित शाह के बीकानेर दौरे से पहले उठी पानी संकट की गूंज