#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत

By Next Team Writer

Published on:

बोले- अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर कार्यकर्ता अभी से जुटें, मोदी सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

NEXT 25 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जयपुर से बीकानेर जा रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जयघोष करते हुए माला पहनाकर एवं साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान भाजपा विधायक ताराचन्द सारस्वत ने प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह के बीकानेर दौरे एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करें और केंद्र की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, पार्षद भरत सुथार, मंडल महामंत्री मदन सोनी, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, शिव स्वामी, विनोद गोस्वामी, राजेंद्र बाहेती, शिव बिहानी, हेमराज भादानी, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, पवन इंदौरिया, सूरजभान, सीताराम सोनी, ओमप्रकाश फुलभाटी, ओमप्रकाश नाई, बजरंग प्रजापत, धनराज सोनी, भादर गोदारा, विजय सेवग, मांगीलाल पंचारिया, ललित मारू, भियानाथ सिद्ध, पवन सोनी, लोकेश माली, रजत आसोपा, मोहन नाथ सिद्ध, उत्तम नाथ सिद्ध, नोरंगनाथ, मोहन नाथ, कन्हैयालाल स्वामी, मेघराज तावणिया, भागीरथ सिंह, आईदान पारीक, पूर्णाराम राणा, अशोक सिंह और नरेंद्र बापेऊ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन