#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में PHED के नए AEN कार्यालय का उद्घाटन: विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत, ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 25 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के नवीन सहायक अभियंता (AEN) कार्यालय का उद्घाटन विधायक ताराचन्द सारस्वत ने किया। क्षेत्र में पेयजल व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में इसे महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए कार्यालय के शुरू होने से जलदाय विभाग के कार्यों में तेजी आएगी और आमजन को पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान में सुविधा मिलेगी।

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र के विकास, बेहतर पेयजल व्यवस्था और जनहित के कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी साबित होगा और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता व प्रभावशीलता बढ़ेगी।

विधायक ने कहा कि राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है और राजस्थान नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सारस्वत ने विभिन्न गांवों से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्यालय की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया।

इस अवसर पर पीएचईडी एक्सईएन नरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, महावीर प्रजापत, संजय शर्मा, अरुण पारीक, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल, एईएन कैलाश वर्मा, रवि कुमार, तोलाराम मारू, पृथ्वीराज व्यास, खिराज नाथ, नंदू सिंह राजपुरोहित, मेघराज सोनी, मोहननाथ सिद्ध, नानूराम कुचेरिया, रामचन्द्र सोनी, अशोक सिंह, आईदान पारीक, सुरजभान स्वामी, राजेंद्र सिंह, एड. ललित मारू, सीताराम सोनी, प्रभु नाथ, रामचंद्र नाथ, मांगीलाल पंचारिया, कानाराम शर्मा, चंद्रभान स्वामी, मूलचंद इंदौरिया, जगदीश गुर्जर, पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, हेमराज भादानी, नोरंग नाथ, मोहन नाथ, ओमप्रकाश नाई, अर्जुन लाल, केशरा राम गोदारा, मुखदास स्वामी, किशनलाल शर्मा, सरपंच ओमप्रकाश शर्मा, मांगीदास स्वामी, सहीराम शर्मा, लूणाराम शर्मा, राकेश पुरोहित, शहर महामंत्री मदन सोनी, रोहित बोहरा, कानाराम शर्मा, जेठ गर, गणेश गर, श्रवण शर्मा, अरुण पारीक, गंगाधर शर्मा, धनराज सोनी, भादर गोदारा, बजरंग प्रजापत, टालीराम शर्मा, भिया नाथ, मेघराज शर्मा, भरत कायल, सुरजाराम महिया, परमेश्वर हरडु, मूलचंद मेघवाल, नरेश राजपुरोहित, ओम नाथ, रणवीर सिंह, उत्तमनाथ सिद्ध, मनोज कायल, संतोष नाथ सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में PHED के नए AEN कार्यालय का उद्घाटन: विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत, ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत🟢 बालिका शिक्षा को मिला नया संबल, 4.71 लाख से बनेगा कोचिंग कक्ष🟢 दशमी पर तेजा मंदिर में हवन-पूजन, सवामणी व महाप्रसाद का आयोजन🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस पर भागवत कथा कल से, रात को होगा विराट कवि सम्मेलन🟢 पट्टाशुदा भूखंड में घुसकर जेसीबी से निर्माण सामग्री उठाने का आरोप🟢 सड़क भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर जान से मारने दौड़े, ब्लॉक तोड़ ले जाने का आरोप🟢 भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गौसेवा के लिए मिले 15 लाख🟢 बीकानेर संभाग की जिम्मेदारी रामगोपाल सुथार और वासुदेव चावला को🟢 अमित शाह के बीकानेर दौरे से पहले उठी पानी संकट की गूंज