#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

7 विद्यार्थियों ने पास की NNMS परीक्षा, अब 4 साल तक मिलेगी ₹48 हजार छात्रवृत्ति

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेरूणा के विद्यार्थियों ने एनएनएमएस परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NNMS) परीक्षा का परिणाम 26 मई को घोषित हुआ, जिसमें विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को ₹12 हजार प्रतिवर्ष के हिसाब से चार वर्षों तक कुल ₹48 हजार की छात्रवृत्ति मिलेगी।

प्राचार्य मृदुला चौधरी ने बताया कि उप प्राचार्य हजारीमल बाना के निर्देशन में प्रेमकुमारी तरड़, मनीष काला और बबिता कुमारी ने विद्यार्थियों को नियमित तैयारी करवाई। इसके परिणामस्वरूप हरीश कुकणा, सुनीता कुकणा, जयवीर गोदारा, भावना कुकणा, सुमन प्रभुराम, महेश तथा सुमन मघाराम का चयन हुआ।

विद्यालय प्रशासन ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उल्लेखनीय है कि गत सत्र में भी विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का चयन एनएनएमएस परीक्षा में हुआ था।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 7 विद्यार्थियों ने पास की NNMS परीक्षा, अब 4 साल तक मिलेगी ₹48 हजार छात्रवृत्ति🟢 श्रीडूंगरगढ़ की प्यास बुझाने की बड़ी तैयारी: 108 गांवों को मिलेगा इंदिरा गांधी नहर का पानी, विधायक ने ACS से मांगी जल्द मंजूरी🟢 पीएम इंटर्नशिप योजना: श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में छात्रों को वेबिनार की जानकारी, चयनित युवाओं को मिलेंगे ₹9 हजार प्रतिमाह🟢 फॉर्च्यूनर में मिली 261 ग्राम अफीम, तीन आरोपियों की जमानत खारिज🟢 बिना रजिस्ट्रेशन 7 साल दौड़ी भारती निकेतन शिक्षण संस्थान की स्कूल बस, एक नंबर से चल रही थीं दो बसें🟢 145वें स्थापना दिवस पर काव्य की गूंज से सराबोर होगा श्रीडूंगरगढ़, आज रात विराट कवि सम्मेलन