NEXT 27 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में संगठन विस्तार को लेकर नई नियुक्तियां की गई हैं। विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चौपदार ने श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर इकराज खान तथा नगर अध्यक्ष पद पर आदिल तंवर (गोल्डन तंवर) की नियुक्ति की है।
नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी संगठन को मजबूती देने के साथ अल्पसंख्यक वर्ग की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर इकराज खान और आदिल तंवर ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।





















