#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सेना में चमके छात्रावास के विद्यार्थी: श्रीडूंगरगढ़ के महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास के 6 युवाओं का भारतीय सेना में चयन, 29 मई को होगा सम्मान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 27 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास के विद्यार्थियों ने भारतीय सेना में चयनित होकर क्षेत्र और छात्रावास का नाम रोशन किया है। छात्रावास के 6 विद्यार्थियों का भारतीय सेना में चयन हुआ है। चयन की सूचना मिलते ही छात्रावास परिसर में खुशी का माहौल बन गया।

चयनित युवाओं में छोटूराम चोटिया पुत्र श्रवणराम चोटिया व राजूराम चोटिया पुत्र मोहनलाल चोटिया निवासी धीरदेसर चोटियान, महेन्द्र पूनियां पुत्र रामूराम पूनियां निवासी कितासर भाटियान, श्याम सुंदर बिस्सु पुत्र गोपालराम बिस्सु निवासी लाछड़सर, कृष्ण जाखड़ पुत्र बीरबलराम जाखड़ निवासी बिग्गाबास रामसरा तथा पूनमचंद ज्याणी पुत्र हुलासाराम ज्याणी निवासी अमृतवासी शामिल हैं।

छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

सुशील सेरडिया ने बताया कि 29 मई को छात्रावास में सम्मान समारोह आयोजित कर चयनित विद्यार्थियों का अभिनंदन किया जाएगा।

वार्डन दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल तथा छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 हेमासर में श्रीमद् भागवत कथा एवं यज्ञ महोत्सव: श्रद्धा-भक्ति का उमड़ा सैलाब, सनातन संस्कृति का दिया संदेश🟢 सेना में चमके छात्रावास के विद्यार्थी: श्रीडूंगरगढ़ के महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास के 6 युवाओं का भारतीय सेना में चयन, 29 मई को होगा सम्मान🟢 600 कैडेट्स ने लिया प्रशिक्षण, ड्रोन तकनीक से लेकर वेपन ट्रेनिंग तक सिखाया🟢 ठाकुरजी मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, महाप्रसादी में उमड़े श्रद्धालु🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई नियुक्तियां, इकराज खान बने ब्लॉक अध्यक्ष, आदिल तंवर को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी