#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कैडर रिव्यू सहित 8 मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन (पंजी.) की उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारी, पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

ज्ञापन में मंत्रालयिक कर्मचारियों के कैडर रिव्यू, ग्राम विकास अधिकारी के समान स्वतंत्र जॉब चार्ट जारी करने, पंचायत स्तर के कर्मचारियों के लिए उत्तराखंड की तर्ज पर व्यवस्था लागू करने तथा मंत्रालयिक संवर्ग का पुनर्गठन करने की मांग की गई। इसके अलावा अंतरजिला स्थानांतरण की अनुमति देने और नेशनल लाभ से संबंधित न्यायालयीन आदेशों की पालना सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।

मीडिया प्रभारी जय प्रकाश महावर ने बताया कि संगठन ने कनिष्ठ सहायक पद की शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित करने एवं ग्रेड पे 3600 रुपए करने, हार्ड ड्यूटी अलाउंस तथा अतिरिक्त प्रभार भत्ता स्वीकृत करने की मांग भी रखी। साथ ही ग्रामीण विकास राज्य सेवा (आरआरडीएस) के लाभ के लिए ग्रामीण विकास अधीनस्थ सेवा के स्वीकृत पदों में 50 प्रतिशत पद मंत्रालयिक संवर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग की।

ब्लॉक अध्यक्ष सोहनराम इंदलिया, संरक्षक भोमराज गोदारा एवं ब्लॉक महामंत्री गोविंद मीणा ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं। कर्मचारियों ने राज्य सरकार से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर शीघ्र राहत प्रदान करने का आग्रह किया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बूंद-बूंद पानी बचाकर बढ़ाएं उत्पादन, किसान अपनाएं नई तकनीकें: राज्यमंत्री सुथार🟢 JEE एडवांस में श्रीडूंगरगढ़ के वीरेंद्र गिया का कमाल: ऑल इंडिया 8931वीं रैंक, आईआईटी में चयन🟢 कैडर रिव्यू सहित 8 मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन