#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

JEE एडवांस में श्रीडूंगरगढ़ के वीरेंद्र गिया का कमाल: ऑल इंडिया 8931वीं रैंक, आईआईटी में चयन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के होनहार युवक वीरेंद्र गिया ने देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल जेईई एडवांस (JEE Advanced) में सफलता हासिल कर आईआईटी में चयन सुनिश्चित किया है। वीरेंद्र को ऑल इंडिया स्तर पर 8931वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, समाज और पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

वीरेंद्र गिया, कुन्दनमल-शांतिदेवी गिया के सुपौत्र तथा विकास गिया और उर्मिला गिया के पुत्र हैं। आईआईटी में चयन होने पर परिजन, मित्र और समाजजन ने उन्हें बधाइयां देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वीरेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुकृपा के साथ माता-पिता से मिले निरंतर प्रोत्साहन, सहयोग और मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और परिवार के सकारात्मक वातावरण ने लक्ष्य हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल है जेईई एडवांस

जेईई एडवांस भारत की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से देश के शीर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में बीटेक, बीआर्क सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

इस परीक्षा में वही विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने पहले चरण की जेईई मेन (JEE Main) परीक्षा उत्तीर्ण की हो और निर्धारित कटऑफ के अनुसार शीर्ष रैंक प्राप्त की हो। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के वर्ष और उसके अगले वर्ष तक ही जेईई एडवांस में शामिल हो सकता है। किसी भी छात्र को यह परीक्षा अधिकतम दो बार देने का अवसर मिलता है।

गौरतलब है कि वीरेंद्र की माता उर्मिला गिया जैन समाज की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। वीरेंद्र की इस सफलता को समाजजनों ने श्रीडूंगरगढ़ के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बूंद-बूंद पानी बचाकर बढ़ाएं उत्पादन, किसान अपनाएं नई तकनीकें: राज्यमंत्री सुथार🟢 JEE एडवांस में श्रीडूंगरगढ़ के वीरेंद्र गिया का कमाल: ऑल इंडिया 8931वीं रैंक, आईआईटी में चयन🟢 कैडर रिव्यू सहित 8 मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन