#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बारिश से मिली राहत, लेकिन कीचड़ बना मुसीबत: अस्पताल मार्ग समेत कई गलियों में आवागमन प्रभावित, देखें फ़ोटो

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गुरुवार रात हुई तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं कस्बे में फैले कीचड़ ने आमजन की परेशानियां बढ़ा दी हैं। कई गलियों और मुख्य मार्गों पर कीचड़ जमा होने से राहगीरों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सबसे खराब स्थिति एसबीआई बैंक के पास सरकारी अस्पताल जाने वाली गली की है, जहां कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

दुकानों के आगे कीचड़ जमा होने से व्यापारियों को दुकानें खोलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्राहकों को भी दुकानों तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद रास्तों की हालत बदतर हो गई है और कई स्थानों पर वाहन फिसलने का खतरा बना हुआ है।

नाले और चैम्बर जाम होने से बढ़ी समस्या

कस्बेवासियों के अनुसार पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते नाले कचरे और रेत से अटे पड़े हैं। कई स्थानों पर चैम्बर जाम होने से बारिश का पानी निकासी नहीं हो सका, जिससे सड़कों और गलियों में कीचड़ फैल गया। लोगों का कहना है कि समय पर सफाई और रखरखाव किया जाता तो यह स्थिति नहीं बनती।

नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने कस्बे की स्थिति को दयनीय बताते हुए कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए पालिका प्रशासन को पहले से तैयारियां करनी चाहिए थीं। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पारख ने प्रशासन से तत्काल व्यवस्था सुधारने और प्रभावित क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने की मांग की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जनसुनवाई में उमड़ी भीड़: विधायक सारस्वत ने फोन पर अधिकारियों से बात कर कई समस्याओं का कराया समाधान🟢 श्रावण मेले में मेहंदी प्रतियोगिता, प्रीति सोनी ने हासिल किया प्रथम स्थान, देखें वीडियो आकर्षक मेहंदी से सजे हाथों का🟢 वीर दुर्गादास की जयंती पर युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान, देखें सभी फ़ोटो🟢 माहेश्वरी महिला समिति के श्रावण मेले का आगाज, पहले दिन उमड़ा उत्साह, देखें फ़ोटो🟢 खेजड़ी-रोहिड़ा समेत 29 पेड़ काटे तो 1 लाख जुर्माना, 1 साल की सजा; विधानसभा में पेश होगा ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन बिल🟢 श्याम भक्तों की आस्था का कारवां 16 सितंबर को खाटूधाम जाएगा🟢 बारिश के बीच वार्ड 35 में मकान का हिस्सा ढहा, मची अफरा-तफरी