#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली कलश यात्रा, जल संरक्षण का दिलाया संकल्प

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की ओर से शुक्रवार को “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि मंडी स्थित गणेश मंदिर से वन विभाग की रेंज नर्सरी तक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रेंज नर्सरी परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि जल का उपयोग मितव्ययता से करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने वर्षा ऋतु में अधिकाधिक वृक्षारोपण कर इसे जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। साथ ही पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनरुद्धार पर जोर दिया।

उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने कहा कि मानव और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है तथा विकास और पर्यावरण दोनों साथ-साथ चल सकते हैं। सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में नगर वन (अर्बन फॉरेस्ट) विकसित करने के लिए बजट स्वीकृत किया गया है।

कार्यक्रम में अतिथियों ने पीपल वृक्ष का पूजन कर वृक्षारोपण किया। विधायक ने वन विभाग के अस्थायी वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में विकास अधिकारी मनोज धायल, तहसीलदार एवं अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा, हेमनाथ जाखड़, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, जतन सिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

समापन पर वन विभाग की ओर से लोगों को नि:शुल्क तुलसी के पौधे वितरित किए गए। मंच संचालन वनरक्षक गिरधारी मदेरणा ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जनसुनवाई में उमड़ी भीड़: विधायक सारस्वत ने फोन पर अधिकारियों से बात कर कई समस्याओं का कराया समाधान🟢 श्रावण मेले में मेहंदी प्रतियोगिता, प्रीति सोनी ने हासिल किया प्रथम स्थान, देखें वीडियो आकर्षक मेहंदी से सजे हाथों का🟢 वीर दुर्गादास की जयंती पर युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान, देखें सभी फ़ोटो🟢 माहेश्वरी महिला समिति के श्रावण मेले का आगाज, पहले दिन उमड़ा उत्साह, देखें फ़ोटो🟢 खेजड़ी-रोहिड़ा समेत 29 पेड़ काटे तो 1 लाख जुर्माना, 1 साल की सजा; विधानसभा में पेश होगा ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन बिल🟢 श्याम भक्तों की आस्था का कारवां 16 सितंबर को खाटूधाम जाएगा🟢 बारिश के बीच वार्ड 35 में मकान का हिस्सा ढहा, मची अफरा-तफरी