VB-GRAM सोशल ऑडिट योजना के तहत मिली मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी, जिले में खुशी की लहर
NEXT 7 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सामाजिक अंकेक्षण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बीकानेर जिले के लिए गौरव का क्षण है। जिले के जिला संसाधन व्यक्ति नंदलाल शर्मा को VB-GRAM Social Audit योजना के अंतर्गत राजस्थान के सभी जिला संसाधन व्यक्तियों को प्रशिक्षण देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (NIRDPR) के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नंदलाल शर्मा प्रदेशभर के जिला संसाधन व्यक्तियों की क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह जिम्मेदारी सामाजिक अंकेक्षण के क्षेत्र में उनके अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।
बाबुलाल गर्ग ने बताया कि यह उपलब्धि बीकानेर जिले के समस्त सामाजिक अंकेक्षण परिवार, ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों एवं ग्राम संसाधन व्यक्तियों के लिए प्रेरणादायक है। इससे जिले का मान-सम्मान बढ़ा है तथा यह साबित हुआ है कि बीकानेर के संसाधन व्यक्ति राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा और दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नंदलाल शर्मा के मार्गदर्शन से VB-GRAM Social Audit योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को नई दिशा मिलेगी। जिले के सामाजिक अंकेक्षण परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।L
नंदलाल शर्मा को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी मिलने पर सामाजिक अंकेक्षण से जुड़े अधिकारियों, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम संसाधन व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बीकानेर जिले के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताया है।





















