#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पूरी रात अंधेरे में रहा आधा शहर, डेढ़ बजे लौटी बिजली तो लोगों ने कहा- आगी लाइट आगी

By Next Team Writer

Published on:

धोलिया रोड पर टावर गिरने से ठप रही सप्लाई; उमस और गर्मी के बीच बिजली विभाग की टीम ने किया मरम्मत कार्य

NEXT 8 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रविवार शाम को गुल हुई बिजली ने कस्बे के आधे शहरवासियों की पूरी रात और आधा से ज्यादा दिन परेशानी में निकाल दिया। धोलिया जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में लगभग 20 घण्टे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को भीषण उमस और गर्मी के बीच बिना बिजली के रहना पड़ा। शुरुआत में लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन रात बीतने और दिन चढ़ने के साथ उनकी उम्मीद भी जवाब देने लगी।

सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही बिजली सप्लाई शुरू हुई, प्रभावित क्षेत्रों में लोगों ने राहत की सांस ली। कई जगहों पर लोगों के मुंह से अनायास ही निकला “आगी लाइट आगी।” लंबे इंतजार के बाद बिजली लौटने से घरों और दुकानों में फिर से सामान्य गतिविधियां शुरू हो सकीं।

जानकारी के अनुसार धोलिया रोड पर विद्युत टावर क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण सप्लाई ठप हो गई थी। समस्या के समाधान के लिए एईएन चंद्रेश यादव अपनी टीम के साथ लगातार मौके पर डटे रहे। टीम के सदस्य दीनदयाल माली, शीशपाल सहित अन्य कार्मिकों ने कड़ी मेहनत कर मरम्मत कार्य पूरा किया।

बिजली विभाग की टीम ने दोपहर करीब 12:30 बजे क्षतिग्रस्त टावर को खड़ा कर दिया। इसके बाद तकनीकी जांच पूरी होने पर दोपहर 1:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। सप्लाई शुरू होते ही प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की और विभागीय टीम के प्रयासों की सराहना की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 योग दिवस को जन आंदोलन बनाने पर जोर: हर ग्राम पंचायत और ब्लॉक मुख्यालय पर होंगे कार्यक्रम🟢 पूरी रात अंधेरे में रहा आधा शहर, डेढ़ बजे लौटी बिजली तो लोगों ने कहा- आगी लाइट आगी🟢 एनएच-11 पर बाइक फिसलने से युवक घायल: सातलेरा जीएसएस के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने की मदद🟢 रात के अंधेरे में तूफान का तांडव: ट्रांसफार्मर सहित गिरे बिजली पोल, जर्जर स्विच रूम भी ढहा, धोलिया रोड पर गिरा टावर, 12 बजे तक होगी विद्युत सप्लाई सामान्य