NEXT 12 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में ‘नई किरण’ नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए ‘नशा एक जहर’ लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और उससे होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्राचार्य महावीर नाथ ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा नहीं करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।
नशा मुक्ति अभियान की मेंटर निशा सोडा एवं शुभनंदिनी ने विद्यार्थियों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।





















