#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

किसानों को बड़ी राहत: MSP पर गेहूं खरीद 19 जून तक बढ़ी, लक्ष्य भी 5 लाख MT बढ़ाया

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ा दी है। अब वे पंजीकृत किसान भी अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे, जिनका गेहूं अब तक नहीं बिक पाया था।

राज्य सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य भी बढ़ा दिया है। पहले यह लक्ष्य 23.50 लाख मीट्रिक टन निर्धारित था, जिसे बढ़ाकर 28.50 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 3 लाख से अधिक किसानों से 25.90 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। किसानों को केंद्र सरकार द्वारा घोषित 2585 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी के अलावा राज्य सरकार की ओर से 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जा रहा है।

इस प्रकार किसानों को प्रति क्विंटल कुल 2735 रुपए का भुगतान मिल रहा है। सरकार के इस फैसले से उन किसानों को विशेष राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में अपनी उपज समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पाए थे।

प्रमुख बातें

  • गेहूं खरीद की अवधि 19 जून 2026 तक बढ़ाई गई
  • खरीद लक्ष्य 23.50 लाख MT से बढ़ाकर 28.50 लाख MT किया गया
  • अब तक 3 लाख से अधिक किसानों से 25.90 लाख MT गेहूं खरीदा गया
  • MSP 2585 रुपए प्रति क्विंटल के साथ 150 रुपए बोनस
  • किसानों को कुल 2735 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान मिलेगा
  • पंजीकृत किसान 19 जून तक समर्थन मूल्य पर गेहूं बेच सकेंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 किसानों को बड़ी राहत: MSP पर गेहूं खरीद 19 जून तक बढ़ी, लक्ष्य भी 5 लाख MT बढ़ाया🟢 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 14 जून को होगा ऑनलाइन योग सत्र, प्रशासन ने की अधिकतम भागीदारी की अपील🟢 मासिक शिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंग पूजन का बढ़ा आकर्षण: मिट्टी के शिवलिंग का किया अभिषेक, परिवार ने की सुख-समृद्धि की कामना🟢 पहले बहू को गिफ्ट की जमीन, फिर बेटे को उपहार और दूसरे को बेचने का आरोप