#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

5 दिन से सूखे नल, टैंकरों पर निर्भर हुए लोग: बिग्गाबास के वार्ड 23-24 में पेयजल संकट गहराया

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के बिग्गाबास स्थित वार्ड संख्या 23 और 24 में पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहराने से क्षेत्रवासियों में जलदाय विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जलदाय विभाग जलापूर्ति बाधित होने का कारण बिजली कटौती बता रहे हैं, जबकि क्षेत्र में नियमित रूप से बिजली आपूर्ति हो रही है।

स्वामी ने यह भी आरोप लगाया कि शहर की जलापूर्ति का ठेका एक निजी फर्म को दिया गया है और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से सही मोटरों को भी खराब बताकर अनियमितताएं की जा रही हैं। इससे आमजन को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में केवल एक बार पानी की सप्लाई हुई, वह भी देर रात के समय। अधिकांश लोग उस समय सो रहे थे, जिससे बड़ी मात्रा में पानी नालियों में बह गया और लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। जलापूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई है।

पानी की कमी के चलते कई परिवार निजी टैंकरों से महंगे दामों पर पानी मंगवाने को मजबूर हैं। गर्मी के मौसम में बढ़ती परेशानी के बीच लोगों ने जिला प्रशासन और जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 5 दिन से सूखे नल, टैंकरों पर निर्भर हुए लोग: बिग्गाबास के वार्ड 23-24 में पेयजल संकट गहराया🟢 180-180 उपवास की सात बार आराधना करने वाले आचार्य हंसरत्न सूरीश्वरजी का कल श्रीडूंगरगढ़ में मंगल प्रवेश🟢 प्रसव कक्ष में लगा एसी, प्रसूताओं व नवजातों को मिलेगी राहत🟢 खाद्य मंत्री सुमित गोदारा सोमवार को करेंगे जनसुनवाई, एनएफएसए लाभार्थियों से भी करेंगे संवाद🟢 भृगुवंशी युवा मंडल की ओर से आज विशाल श्याम संकीर्तन, छप्पन भोग का आयोजन🟢 श्रीडूंगरगढ़ में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी घोषित, महेंद्र तंवर बने नगर अध्यक्ष