#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ व मोमासर कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के रिक्त पदों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 21 जून तक होंगे आवेदन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 15 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ एवं राजकीय महाविद्यालय मोमासर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बीए प्रथम वर्ष में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 21 जून तक अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से ई-मित्र पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

प्राचार्य ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में प्रथम प्रवेश सूची जारी होने के बाद अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं एमबीसी श्रेणी में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वहीं राजकीय महाविद्यालय मोमासर में सभी श्रेणियों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 22 जून तक किया जाएगा। रिक्त सीटों के लिए प्रतीक्षा सूची 23 जून को जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन तथा ई-मित्र पोस्टिंग की प्रक्रिया 29 जून तक पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को इसी दिन तक प्रवेश शुल्क भी जमा करवाना होगा।

प्रवेशित विद्यार्थियों की अंतिम सूची 30 जून को प्रकाशित की जाएगी। नवप्रवेशित विद्यार्थियों का वर्ग निर्धारण एवं विषय आवंटन 1 जुलाई को किया जाएगा।

महाविद्यालय प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में आवेदन करने की अपील की है, ताकि रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 15 साल बाद भी नहीं बना एडीजे कोर्ट का भवन, बार संघ ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन🟢 श्रीडूंगरगढ़ व मोमासर कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के रिक्त पदों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 21 जून तक होंगे आवेदन