#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गिव अप अभियान से 84 लाख पात्र लोगों को मिला लाभ, श्रीडूंगरगढ़ में मंत्री सुमित गोदारा बोले- देश के लिए बना मिसाल

By Next Team Writer

Published on:

लाभार्थी सम्मेलन में किया संवाद; कहा- 56 लाख लोगों ने स्वेच्छा से छोड़ा एनएफएसए का लाभ, 30 हजार से अधिक पात्र परिवार जुड़े

NEXT 15 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित एनएफएसए लाभार्थी सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार के गिव अप अभियान ने 84 लाख पात्र लोगों की खोई मुस्कान लौटाने का काम किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया यह अभियान देशभर में मिसाल बना है। उन्होंने कहा कि 82 लाख लोगों द्वारा स्वेच्छा से लाभ त्याग करना अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

पंचायत समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लाभार्थियों को संबोधित करते हुए मंत्री गोदारा ने कहा कि घर-घर संपर्क अभियान के दौरान यह सामने आया कि अनेक अपात्र लोग योजना का लाभ ले रहे थे, जबकि वास्तविक जरूरतमंद इससे वंचित थे। प्रदेश में निर्धारित मानकों के अनुसार 4.46 करोड़ लोगों को ही खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिया जा सकता था। इसे ध्यान में रखते हुए 1 नवंबर 2024 से गिव अप अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान से प्रेरित होकर 56 लाख लोगों ने स्वेच्छा से लाभ छोड़ा, जबकि 29 लाख लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 26 जनवरी 2025 को एक दशक से अधिक समय बाद एनएफएसए पोर्टल खोला, जिससे अब तक 84 लाख पात्र लोगों को योजना से जोड़ा जा सका है।

एनएफएसए से जुड़े लाभार्थियों को मिल रहे कई फायदे

मंत्री गोदारा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क इलाज, गैस सिलेंडर सब्सिडी तथा दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में परिजनों को पांच लाख रुपए तक की सहायता जैसी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि करीब दस वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गैस सब्सिडी छोड़ने का अभियान चलाया गया था, जिसे देशवासियों का व्यापक समर्थन मिला। उसी भावना के साथ प्रदेश में चलाए गए गिव अप अभियान को भी आमजन का भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस पहल की सराहना की है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री गोदारा ने लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

जनप्रतिनिधियों में हो विकास की सकारात्मक प्रतिस्पर्धा

मंत्री गोदारा ने लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में पिछले ढाई वर्षों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा और पशु चिकित्सा सहित सात प्रमुख क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले ढाई वर्षों में क्षेत्र प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों में क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना होनी चाहिए।

प्रदेशभर में होंगे लाभार्थी सम्मेलन

गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार गिव अप अभियान की सफलता के बाद विभिन्न क्षेत्रों में एनएफएसए लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नोखा और खाजूवाला में ऐसे सम्मेलन पहले ही आयोजित किए जा चुके हैं और आगामी समय में अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी इनका आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 34 हजार लोगों ने स्वेच्छा से एनएफएसए का लाभ छोड़ा, जिससे 30 हजार से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़कर राहत प्रदान की गई।

विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- क्षेत्र में तेजी से हो रहा आधारभूत विकास

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में क्षेत्र ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सड़क, पेयजल, विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिससे बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है।

रामगोपाल सुथार ने योजनाओं का लाभ लेने का किया आह्वान

राजस्थान राज्य श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मजदूरों, गरीबों, महिलाओं, वृद्धजनों और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का पात्र व्यक्ति अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

कार्यक्रम में जालम सिंह भाटी, रामेश्वर पारीक और छैलू सिंह शेखावत ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मानमल शर्मा, विनोद गिरी गुसाई, महेंद्रनाथ तंवर, कानाराम, राजकुमार कस्वा, हेमनाथ जाखड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अनेक लोगों ने मंत्री सुमित गोदारा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ तक जगह-जगह हुआ स्वागत

श्रीडूंगरगढ़ रवाना होने से पहले और मार्ग में रायसर, सेरूणा, झंझेऊ, जोधासर तथा लखासर सहित दर्जनों स्थानों पर मंत्री सुमित गोदारा का भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की।

इनमें सेरूणा से पूर्व सरपंच एवं प्रशासक रणवीर सिंह, गौरीशंकर स्वामी, श्रीभगवान स्वामी, झंझेउ से भंवर सिंह तंवर, रीडी से बालूराम जाखड़, मुनीराम जाखड़, बादनूं से नवरत्न घिंटाला, लखासर से भंवर सिंह चंद्रावत, गोपालसर से सीताराम बुढ़िया, कुलदीप सारस्वत सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

सेसोमू स्कूल के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर शहर के बाहरी क्षेत्र में सेसोमू स्कूल के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने मंत्री सुमित गोदारा का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, भरत सुथार, नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, विनोद गिरी गुसाईं, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, बजरंग लाल सोनी (मोमासर), रतन सिंह राठौड़, पार्षद संतोष बोहरा, काना स्वामी, लोकेश माली, रजत आसोपा, भरत सुथार, पवन उपाध्याय, नानूराम प्रजापत, गोपाल व्यास, प्रदीप जोशी, श्याम जोशी, भंवरलाल दूगड़, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भंवरलाल बाना, जुगराज संचेती, मोमासर सरपंच प्रतिनिधि, सरपंच जसवीर सहारण, पवन स्वामी, रेवत नाई (सूडसर), सरवन नाई (मोमासर), श्याम पारीक, नरेश राजपुरोहित, मांगीलाल राजपुरोहित, कालू मेघवाल, कैलाश नाथ, ओमप्रकाश बापेऊ, बजरंग लाल सुथार, नवरतन राजपुरोहित, शिव तावनिया, ओमप्रकाश नाई (जैतासर), ओमप्रकाश नाई, विनोद राजपुरोहित, पवन नाई, भरत जोशी, नंदलाल नाई, शंकरलाल जोशी, नीरनाथ सिद्ध, मनीष गिरी (जैसलसर), द्वारका प्रसाद (जैसलसर), पृथ्वीराज पारीक (कितासर), परमेश्वर स्वामी, हंसराज गोदारा (बेनीसर), ओमप्रकाश सहारण, राजू वाल्मीकि, नरेश सोनी, गणेश सिद्ध एवं हीराराम सुथार (केऊ) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने मंत्री सुमित गोदारा का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों पर शुभकामनाएं दीं। लाभार्थी सम्मेलन एवं जनसुनवाई कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन