#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जैसलसर में ग्रामीण सेवा शिविर: 2 पट्टे जारी, किसानों को मिले बीज मिनीकिट, स्वास्थ्य जांच भी हुई

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत जैसलसर और इन्दपालसर गुसाईंसर में शिविर आयोजित किए गए। उपखण्ड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी शुभम शर्मा ने जैसलसर में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलसर में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों को विभागीय योजनाओं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। शिविर के दौरान दो पट्टे जारी किए गए। इनमें एक पट्टा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलसर तथा दूसरा इन्द्र कुमार सारस्वत के नाम जारी किया गया।

कृषि विभाग ने किसानों को उन्नत खेती के लिए राज सीड्स (खरीफ) के निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए। साथ ही किसानों को राज किसान साथी पोर्टल की जानकारी देकर ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया।

चिकित्सा विभाग की ओर से ब्लड प्रेशर, शुगर जांच और टीबी स्क्रीनिंग की गई। पशुपालन विभाग ने मंगला पशु बीमा योजना के तहत पंजीकरण किए। वहीं पेयजल और विद्युत विभागों ने जलापूर्ति और बिजली से संबंधित प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों का निस्तारण किया।

शिविर में उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा और महिला एवं बाल विकास अधिकारी चन्द्रप्रभा शर्मा ने गोद भराई रस्म भी करवाई तथा बच्चों के आंगनबाड़ी प्रवेश को प्रोत्साहित किया। इस दौरान अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का मौके पर ही अधिकतम निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

विद्यालय भवनों की स्थिति की भी होगी जांच

शिविरों के दौरान ग्राम पंचायत क्षेत्र के विद्यालय भवनों की स्थिति का आकलन करने के लिए सहायक अभियंताओं की टीम गठित की गई है। टीम संबंधित विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर रही है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 एक माह में दूसरी ट्यूबवेल: मेघवाल मोहल्ले की पानी समस्या दूर होगी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार🟢 राशन डीलरों ने मंत्री सुमित गोदारा को सौंपा ज्ञापन, कमीशन बढ़ाने सहित 6 मांगें उठाईं🟢 देशनोक में मां करणी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश के कई पदाधिकारी रहे मौजूद🟢 देसू में ग्रामीण सेवा शिविर: विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं, पात्रों को बांटे पट्टे🟢 मानव जन जागृति संस्थान ने 105 प्रतिभाओं का किया सम्मान, कार्यकर्ता सम्मेलन में सामाजिक सरोकारों पर मंथन🟢 जैसलसर में ग्रामीण सेवा शिविर: 2 पट्टे जारी, किसानों को मिले बीज मिनीकिट, स्वास्थ्य जांच भी हुई🟢 कालू रोड पर भीषण हादसा: कार-पिकअप की टक्कर में दो भाइयों की मौत, चार घायल, देखें फ़ोटो