#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

देशनोक में मां करणी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश के कई पदाधिकारी रहे मौजूद

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा देशनोक पहुंचकर मां करणी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई तथा पंडितजी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ आराधना करवाई गई। श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्य अनुभूति का अनुभव करते हुए मां करणी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत व प्रदेश महामंत्री रामेश्वर गुर्जर का प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद गिरि गुसाईं द्वारा स्वागत- सम्मान किया गया। इस दौरान कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मां करणी के समक्ष प्रदेश एवं देश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यालय मंत्री भवानी सिंह, स्थानीय जिला प्रवक्ता अशोक महावर, रमेश माली, नानू दास स्वामी, देशनोक मंडल अध्यक्ष मदनलाल भारती तथा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरि सुथार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आगंतुकों का स्वागत किया।

इस मौके पर विनोद गिरी गुसाईं ने कहा कि मां करणी की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्य की मंगलकामना करते हुए मां करणी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 एक माह में दूसरी ट्यूबवेल: मेघवाल मोहल्ले की पानी समस्या दूर होगी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार🟢 राशन डीलरों ने मंत्री सुमित गोदारा को सौंपा ज्ञापन, कमीशन बढ़ाने सहित 6 मांगें उठाईं🟢 देशनोक में मां करणी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश के कई पदाधिकारी रहे मौजूद🟢 देसू में ग्रामीण सेवा शिविर: विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं, पात्रों को बांटे पट्टे🟢 मानव जन जागृति संस्थान ने 105 प्रतिभाओं का किया सम्मान, कार्यकर्ता सम्मेलन में सामाजिक सरोकारों पर मंथन🟢 जैसलसर में ग्रामीण सेवा शिविर: 2 पट्टे जारी, किसानों को मिले बीज मिनीकिट, स्वास्थ्य जांच भी हुई🟢 कालू रोड पर भीषण हादसा: कार-पिकअप की टक्कर में दो भाइयों की मौत, चार घायल, देखें फ़ोटो