#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

देसू में ग्रामीण सेवा शिविर: विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं, पात्रों को बांटे पट्टे

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत देसू में मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने अवलोकन किया। इस दौरान आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित भी मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और परिवेदनाएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण करते हुए कहा कि राज्य सरकार आमजन को राहत पहुंचाने और पात्र व्यक्तियों को उनके अधिकार समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि सरकार की मंशा योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने की है। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए।

शिविर में बंशीलाल सुथार, रिखबेश सुथार, जसवंत सिंह, महावीर सिंह और पूरण सिंह सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शिविर में भाग लेकर प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण की कार्रवाई की।

ग्रामीण सेवा शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। मौके पर समस्याओं की सुनवाई और समाधान की पहल को ग्रामीणों ने सराहा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 एक माह में दूसरी ट्यूबवेल: मेघवाल मोहल्ले की पानी समस्या दूर होगी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार🟢 राशन डीलरों ने मंत्री सुमित गोदारा को सौंपा ज्ञापन, कमीशन बढ़ाने सहित 6 मांगें उठाईं🟢 देशनोक में मां करणी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश के कई पदाधिकारी रहे मौजूद🟢 देसू में ग्रामीण सेवा शिविर: विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं, पात्रों को बांटे पट्टे🟢 मानव जन जागृति संस्थान ने 105 प्रतिभाओं का किया सम्मान, कार्यकर्ता सम्मेलन में सामाजिक सरोकारों पर मंथन🟢 जैसलसर में ग्रामीण सेवा शिविर: 2 पट्टे जारी, किसानों को मिले बीज मिनीकिट, स्वास्थ्य जांच भी हुई🟢 कालू रोड पर भीषण हादसा: कार-पिकअप की टक्कर में दो भाइयों की मौत, चार घायल, देखें फ़ोटो