#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कालू रोड पर भीषण हादसा: कार-पिकअप की टक्कर में दो भाइयों की मौत, चार घायल, देखें फ़ोटो

By Next Team Writer

Published on:

पीबीएम में इलाज के दौरान एक ने तोड़ा दम, परिजनों ने सर्जन के देर से पहुंचने का लगाया आरोप

NEXT 17 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कालू मार्ग पर मंगलवार शाम एक कार और पिकअप गाड़ी के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसा गुसाईंसर बड़ा गांव से श्रीडूंगरगढ़ की ओर करीब दो किलोमीटर दूर हुआ। जानकारी के अनुसार कार श्रीडूंगरगढ़ से गुसाईंसर बड़ा की तरफ जा रही थी, जबकि पिकअप विपरीत दिशा से आ रही थी। आमने-सामने की टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी तथा आपणों गांव सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सेवादारों ने घायलों को राजकीय उपजिला अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बीकानेर रेफर कर दिया गया।

हादसे में कार चालक रामकुमार सारस्वत पुत्र बद्रीराम सारस्वत निवासी राजेरां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार उनके भाई देवकरण सारस्वत ने बीकानेर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पिकअप में सवार गिरधारीलाल जाखड़ निवासी सातलेय, उनकी पत्नी शारदा जाखड़, गौरव टाडा पुत्र चुनीलाल टाडा निवासी श्रीडूंगरगढ़ तथा संतोष पत्नी कुंदनलाल डोगीवाल निवासी बेनीसर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है।

इलाज में देरी का आरोप, ट्रोमा सेंटर में जताया विरोध

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रोमा सेंटर में मृतक के परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। मृतक पक्ष के कोजूराम सारस्वत ने आरोप लगाया कि घायलों के अस्पताल पहुंचने के करीब एक घंटे बाद सर्जन पहुंचे और तब तक एक घायल ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 एक माह में दूसरी ट्यूबवेल: मेघवाल मोहल्ले की पानी समस्या दूर होगी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार🟢 राशन डीलरों ने मंत्री सुमित गोदारा को सौंपा ज्ञापन, कमीशन बढ़ाने सहित 6 मांगें उठाईं🟢 देशनोक में मां करणी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश के कई पदाधिकारी रहे मौजूद🟢 देसू में ग्रामीण सेवा शिविर: विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं, पात्रों को बांटे पट्टे🟢 मानव जन जागृति संस्थान ने 105 प्रतिभाओं का किया सम्मान, कार्यकर्ता सम्मेलन में सामाजिक सरोकारों पर मंथन🟢 जैसलसर में ग्रामीण सेवा शिविर: 2 पट्टे जारी, किसानों को मिले बीज मिनीकिट, स्वास्थ्य जांच भी हुई🟢 कालू रोड पर भीषण हादसा: कार-पिकअप की टक्कर में दो भाइयों की मौत, चार घायल, देखें फ़ोटो