#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रखरखाव कार्य के चलते शनिवार सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 19 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। 132 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ से निकलने वाले पांच 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति शनिवार को तीन घंटे के लिए बंद रहेगी। जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जाएगा।

एईएन चंद्रेश यादव ने बताया कि 20 जून शनिवार को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक 132 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े 33 केवी ठुकरियासर, अभयसिंहपुरा, सातलेरा, बाना और श्रीडूंगरगढ़ शहर फीडर बंद रहेंगे। इसके चलते इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने बताया कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद सुबह 9 बजे के पश्चात विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 घर में लगी आग, नगदी-राशन और जरूरी दस्तावेज जलकर राख🟢 आजादी के बाद भी नहीं पहुंचा सरकारी पानी: श्रीडूंगरगढ़ की इस गली के 25 परिवार निजी कुएं के भरोसे, 20 गुना ज्यादा चुकाना पड़ रहा खर्च🟢 शिविर में मौके पर बने पट्टे, हुआ सहमति विभाजन; लाडो मोहिनी का मनाया जन्मोत्सव🟢 रखरखाव कार्य के चलते शनिवार सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद🟢 बरसात में जलभराव से परेशान धनेरू के ग्रामीण, सीवरेज लाइन की मांग🟢 कुत्ते के हमले में घायल हिरण को युवाओं ने बचाया, वन विभाग को सौंपा