#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शिविर में मौके पर बने पट्टे, हुआ सहमति विभाजन; लाडो मोहिनी का मनाया जन्मोत्सव

By Next Team Writer

Published on:

मिंगसरिया और धनेरू में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, अधिकारियों ने योजनाओं की दी जानकारी, कई प्रकरणों का किया निस्तारण

NEXT 19 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत मिंगसरिया और धनेरू में शिविर आयोजित किए गए। उपखंड शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने दोनों शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मिंगसरिया शिविर में शेराराम पुत्र सोहनराम और हुकमाराम पुत्र मोडूराम को पट्टे वितरित किए गए। वहीं राजस्व विभाग ने ग्राम नोसरिया निवासी प्रेमसिंह और बहादुरसिंह का सहमति विभाजन मौके पर ही करवाया। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत लाडो मोहिनी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान केक काटकर बधाई संदेश वितरित किए गए।

पशुपालन विभाग ने मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा-पत्र वितरित किए, जबकि वन विभाग की ओर से पौधों का वितरण किया गया। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

चिकित्सा विभाग ने शिविर में रक्तचाप, शुगर जांच और टीबी स्क्रीनिंग की। वहीं पेयजल एवं विद्युत विभाग ने क्षेत्र से जुड़े प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण कर निर्बाध जल एवं बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का समाधान किया।

शिविरों के दौरान ग्राम पंचायत क्षेत्र के विद्यालय भवनों की स्थिति का आकलन करने के लिए सहायक अभियंताओं की टीम भी सक्रिय रही, जो निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया तथा बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया।

उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि 20 जून को ग्राम पंचायत जोधासर और दुसारणा पंडरिकजी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 घर में लगी आग, नगदी-राशन और जरूरी दस्तावेज जलकर राख🟢 आजादी के बाद भी नहीं पहुंचा सरकारी पानी: श्रीडूंगरगढ़ की इस गली के 25 परिवार निजी कुएं के भरोसे, 20 गुना ज्यादा चुकाना पड़ रहा खर्च🟢 शिविर में मौके पर बने पट्टे, हुआ सहमति विभाजन; लाडो मोहिनी का मनाया जन्मोत्सव🟢 रखरखाव कार्य के चलते शनिवार सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद🟢 बरसात में जलभराव से परेशान धनेरू के ग्रामीण, सीवरेज लाइन की मांग🟢 कुत्ते के हमले में घायल हिरण को युवाओं ने बचाया, वन विभाग को सौंपा