#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

घर में लगी आग, नगदी-राशन और जरूरी दस्तावेज जलकर राख

By Next Team Writer

Published on:

सातलेरा गांव में हादसा; मजदूरी की कमाई भी आग की भेंट चढ़ी, प्रशासन से सहायता की मांग

NEXT 19 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव सातलेरा में शुक्रवार शाम एक कच्चे मकान में अचानक आग लगने से गरीब परिवार को हजारों रुपए का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से घर में रखी नगदी, राशन सामग्री, कपड़े तथा आधार कार्ड सहित कई जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी मुनीराम सांसी के कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय मुनीराम और उनकी पत्नी किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे, जबकि बच्चे घर पर मौजूद थे। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों की तत्परता से आग को विकराल रूप लेने से पहले ही काबू कर लिया गया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान जल चुका था। पीड़ित मुनीराम सांसी ने बताया कि आग में मजदूरी से जुटाई गई नगदी, राशन और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया, जिससे परिवार को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।

ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि भीखराज जाखड़ ने बताया कि आगजनी की घटना से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। मामले की जानकारी प्रशासन को दी जाएगी तथा पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 घर में लगी आग, नगदी-राशन और जरूरी दस्तावेज जलकर राख🟢 आजादी के बाद भी नहीं पहुंचा सरकारी पानी: श्रीडूंगरगढ़ की इस गली के 25 परिवार निजी कुएं के भरोसे, 20 गुना ज्यादा चुकाना पड़ रहा खर्च🟢 शिविर में मौके पर बने पट्टे, हुआ सहमति विभाजन; लाडो मोहिनी का मनाया जन्मोत्सव🟢 रखरखाव कार्य के चलते शनिवार सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद🟢 बरसात में जलभराव से परेशान धनेरू के ग्रामीण, सीवरेज लाइन की मांग🟢 कुत्ते के हमले में घायल हिरण को युवाओं ने बचाया, वन विभाग को सौंपा