#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सूडसर स्टेशन पर हरिद्वार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, फुट ओवरब्रिज बनाने का ज्ञापन

By Next Team Writer

Published on:

30 से अधिक गांवों के यात्रियों को मिलेगा लाभ, रेलवे लाइन पार करने में हादसे का बना रहता है खतरा

NEXT 21 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सूडसर रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार-बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस के ठहराव और फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी ने ज्ञापन देकर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई।

स्वामी ने बताया कि सूडसर रेलवे स्टेशन आसपास के 30 से अधिक गांवों के लोगों के लिए प्रमुख रेलवे केंद्र है। यहां हरिद्वार-बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस का नियमित ठहराव होने से श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों, किसानों और आम यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वर्तमान में ट्रेन के ठहराव नहीं होने से यात्रियों को दूसरे स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन गांव के बीचों-बीच से गुजरती है। लाइन के एक तरफ प्रसिद्ध हनुमान मंदिर और दूसरी ओर आबादी क्षेत्र स्थित है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण रेलवे ट्रैक पार करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

पवन स्वामी ने बताया कि यात्रियों और ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण जरूरी है। इससे लोगों को रेलवे लाइन पार करने में सुविधा मिलेगी और हादसों की संभावना भी कम होगी। ज्ञापन में दोनों मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर जनहित में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन