#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

114 साल पुराने श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन के पुनर्निर्माण की मांग, रेल मंत्री से मिले विधायक सारस्वत

By Next Team Writer

Published on:

अमृत भारत योजना में शामिल करने, एसी वेटिंग हॉल, एस्केलेटर और ट्रेन सेवाओं के विस्तार का रखा प्रस्ताव

NEXT 21 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विधायक ताराचंद सारस्वत ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण और क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई। उन्होंने रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपकर स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित करने सहित कई मांगें रखीं। रेल मंत्री ने मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

विधायक सारस्वत ने बताया कि करीब 114 वर्ष पुराना श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन वर्तमान में जर्जर अवस्था में है। ब्रॉडगेज में परिवर्तन होने के बावजूद स्टेशन का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। ऐसे में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्निर्माण आवश्यक है।

ज्ञापन में स्टेशन पर वातानुकूलित आधुनिक प्रतीक्षालय बनाने, यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर लगाने, दोनों प्लेटफॉर्मों पर पर्याप्त शेड और बैठने की व्यवस्था विकसित करने तथा शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था करने की मांग की गई।

इसके अलावा विधायक ने बीकानेर-जयपुर-सवाई माधोपुर रेल सेवा को नियमित रूप से पुनः संचालित करने का आग्रह किया। साथ ही बीकानेर-बांद्रा रेल सेवा का विस्तार नापासर, सूडसर, श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़ और चूरू तक तथा बीकानेर-हरिद्वार रेल सेवा का विस्तार ऋषिकेश तक करने की मांग भी रखी।

सारस्वत ने कहा कि ये मांगें लंबे समय से क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं से जुड़ी हुई हैं। इनके पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल संपर्क और आधुनिक यात्री सुविधाओं का लाभ मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 114 साल पुराने श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन के पुनर्निर्माण की मांग, रेल मंत्री से मिले विधायक सारस्वत🟢 योग से स्वस्थ जीवन और नशामुक्त समाज का संकल्प: राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार🟢 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ में योग की अलख, सेसोमूं स्कूल व हेमू कालाणी पार्क में हुए विशेष आयोजन🟢 महेश नवमी महोत्सव: कल शाम 4:15 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं के लिए तीन स्थानों पर ऑटो व्यवस्था🟢 सामाजिक अंकेक्षण कार्मिकों की मांगें तेज: सेवा सुरक्षा, मानदेय वृद्धि और स्वास्थ्य बीमा की उठाई आवाज🟢 योग के रंग में रंगा बीकानेर जिला: करणी सिंह स्टेडियम में 6402 लोगों ने किया योग, श्रीडूंगरगढ़ में भी हुए विविध आयोजन🟢 सूडसर स्टेशन पर हरिद्वार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, फुट ओवरब्रिज बनाने का ज्ञापन🟢 स्कूल भवनों में मिलीं दरारें, कई भवन मरम्मत योग्य; पीडब्ल्यूडी ने शिक्षा विभाग को सौंपी रिपोर्ट