#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नशे के खिलाफ बड़ा कदम: मानस पोर्टल और हेल्पलाइन 1933 शुरू, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे शिकायत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 22 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी, बिक्री और नशे से जुड़ी अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मानस पोर्टल और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1933 का संचालन शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा इसकी जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि मानस पोर्टल के माध्यम से नागरिक नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी, अवैध बिक्री तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकेगा।

उन्होंने बताया कि पोर्टल पर नशामुक्ति सेवाओं, जागरूकता कार्यक्रमों, सरकारी योजनाओं और उपचार केंद्रों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल सके।

मानसिक स्वास्थ्य और नशे से जुड़ी समस्याओं के लिए भी मदद

रतनू ने बताया कि टोल फ्री हेल्पलाइन 1933 के जरिए मादक पदार्थों के सेवन, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और नशे से जुड़ी शिकायतों पर सहायता प्राप्त की जा सकती है। हेल्पलाइन पर प्रशिक्षित काउंसलर और सहायता कर्मी उपलब्ध रहेंगे, जो आवश्यक जानकारी और परामर्श देंगे।

उपचार और पुनर्वास केंद्रों तक मिलेगा मार्गदर्शन

हेल्पलाइन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उपचार एवं पुनर्वास केंद्रों के लिए रेफरल सुविधा और फॉलोअप सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। एडीएम ने सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों से मानस पोर्टल और हेल्पलाइन 1933 के अधिकतम प्रचार-प्रसार में सहयोग की अपील की है, ताकि नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाई जा सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 महेश नवमी से पहले श्रीडूंगरगढ़ में उमड़ा आस्था का सैलाब: भगवान महेश की झांकियों ने मोहा मन, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत🟢 एमपीएस अध्यक्ष बनने पर डॉ. विकास पारीक का सम्मान, एडवोकेट पुखराज तेजी ने सपत्नीक किया स्वागत🟢 ठुकरियासर के पास बाइक का टायर फटा, दो युवक घायल; बिग्गा के पास पिकअप पलटने से चालक गंभीर, रेफर🟢 तोलियासर में ग्रामीण सेवा शिविर, मौके पर सुनीं समस्याएं; विधायक सारस्वत बोले- अंतिम प्रकरण के निस्तारण तक डटे रहें अधिकारी🟢 नशे के खिलाफ बड़ा कदम: मानस पोर्टल और हेल्पलाइन 1933 शुरू, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे शिकायत🟢 अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली आर्यांशी का सम्मान: सेसोमु एजुकेशन सोसायटी ने किया अभिनंदन, कहा- बेटियों के लिए बनी प्रेरणा🟢 रामदेवरा मेले की तैयारियां शुरू, श्रीडूंगरगढ़ में पैदल यात्री संघ की पहली बैठक