#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एमपीएस अध्यक्ष बनने पर डॉ. विकास पारीक का सम्मान, एडवोकेट पुखराज तेजी ने सपत्नीक किया स्वागत

By Next Team Writer

Published on:

गणेश प्रतिमा भेंट कर मुंह मीठा कराया, मेडिकल प्रैक्टिशनर्स सोसायटी की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

NEXT 22 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मेडिकल प्रैक्टिशनर्स सोसायटी (एमपीएस) बीकानेर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विकास पारीक का अध्यक्ष बनने पर एडवोकेट पुखराज तेजी एवं उनकी धर्मपत्नी पूनम तेजी ने स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. पारीक का मुंह मीठा करवाकर उन्हें भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान वीर तेजी, विनितराज तेजी, राहुल अठवाल, जाकिर काजी, राखी मलघट सहित जीवन रक्षा हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद रहा।

गौरतलब है कि मेडिकल प्रैक्टिशनर्स सोसायटी (एमपीएस) बीकानेर के वार्षिक चुनाव व्यास कॉलोनी स्थित सभागार में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने से चिकित्सक समुदाय में उत्साह का माहौल रहा।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस.एन. हर्ष ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि डॉ. विकास ए. पारीक को अध्यक्ष, डॉ. गौरव जैन को सचिव तथा डॉ. राजेश जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया है। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने निजी चिकित्सकों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम में बीकानेर के 100 से अधिक निजी चिकित्सकों ने भाग लिया। चिकित्सकों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 चलती बस में ड्राइवर को उठा सीने में दर्द, 108 कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल; हार्ट की दिक्कत पर पीबीएम रेफर🟢 नशीली दवाओं के मामले में रफीक को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 65 लाख का हवाला खेल बेनकाब: गड्डियों में ऊपर-नीचे असली नोट, बीच में निकले सफेद कागज🟢 शहरी सेवा शिविर पहुंचे राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार: अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ🟢 एक अधिकारी के भरोसे नगरपालिका और तहसील, जनता परेशान: NHRC से शिकायत, मानवाधिकार हनन का लगाया आरोप🟢 महेश नवमी पर भगवान महेश का विशेष पूजन, समाज में एकता और संस्कारों को सशक्त बनाने का आह्वान