NEXT 24 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान के तहत पल्लू मंडल में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार मुख्य अतिथि रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने पर चर्चा की गई। रामगोपाल सुथार ने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, जनहित और संगठन हित को सर्वोपरि मानते हुए सेवा, सुशासन और विकास के लिए कार्य कर रहा है। कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनसेवा का भाव संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
बैठक में प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल सियाग, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद जाखड़, धने सिंह परिहार, सुरेश सिद्ध, हनुमान भाटी, प्रेम सिहाग, राजू शर्मा, भीम डूकिया और दीपक सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।





















