NEXT 30 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 (NH-11) के बीकानेर- सीकर खंड को जल्द फोरलेन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते यातायात और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए इस मार्ग का चौड़ीकरण अब समय की जरूरत बन गया है।
सुथार ने पत्र में बताया कि से को जोड़ने वाला NH-11 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग है। वर्तमान में से तक का हिस्सा फोरलेन है, जबकि सीकर से बीकानेर तक सड़क अभी भी टू-लेन है। इससे भारी वाहनों और अन्य यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बीकानेर-रतनगढ़ के बीच क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लंबे समय से जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन इस मार्ग को फोरलेन करने की मांग कर रहे हैं।
राज्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जनहित और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सीकर से बीकानेर तक NH-11 के फोरलेन निर्माण को शीघ्र स्वीकृति देकर कार्य शुरू कराने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और क्षेत्रवासियों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।



















