#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

62 आवासीय पट्टे बांटे, 48 पीएम आवास स्वीकृत; ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर निपटाए सैकड़ों काम

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को ग्राम पंचायत कल्याणसर नया और ऊपनी में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी शुभम शर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही आमजन की समस्याएं सुनकर कई प्रकरणों का निस्तारण किया तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया।

पंचायती राज विभाग ने शिविर में राजस्थान पंचायती राज नियम, 1996 के तहत 62 आवासीय पट्टे जारी किए। इनमें 13 पट्टे विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू परिवारों को दिए गए। साथ ही एक राशन कार्ड ट्रांसफर, एक मृत्यु प्रमाण-पत्र और चार जन्म प्रमाण-पत्र जारी किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 48 स्वीकृतियां जारी की गईं, जबकि मनरेगा के तहत 456 श्रमिकों को जागरूक कर दो नए कार्य प्रस्ताव प्राप्त किए गए।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के दो नए आवेदन प्राप्त किए तथा चार लाभार्थियों का वार्षिक भौतिक सत्यापन किया। पालनहार योजना में छह नए आवेदन लिए गए और पांच का सत्यापन किया गया। अनुजा निगम के माध्यम से दो पात्र व्यक्तियों के ऋण आवेदन भी तैयार करवाए गए।

राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने 120 ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया। दो गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, एक बच्चे का आंगनबाड़ी पंजीकरण और दो बच्चों का आधार नामांकन किया गया। प्रवेशोत्सव के तहत एक बच्चे का आंगनबाड़ी में प्रवेश कराया गया तथा एक गर्भवती महिला की गोद भराई रस्म भी आयोजित की गई। साथ ही किराये के भवन में संचालित एक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए स्थायी पट्टा जारी किया गया।

पशुपालन विभाग ने 40 पशुपालकों को लाभान्वित करते हुए 89 बीमार पशुओं का उपचार किया। 100 पशुओं का एफएमडी एवं एलएसडी रोगों के विरुद्ध टीकाकरण, 200 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई तथा 90 स्थानों पर परजीवीनाशक दवा का छिड़काव किया गया। मौके पर नौ मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा पॉलिसियों का भी वितरण किया गया।

राजस्व विभाग ने कई काश्तकारों के खाता विभाजन एवं नाम शुद्धि (म्यूटेशन) के प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया। पीएचईडी ने पेयजल से जुड़ी छह शिकायतों का समाधान किया, जबकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों एवं ओआरएस पैकेट वितरित किए।

शिविर के अंत में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता के साथ यथासंभव मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना अनावश्यक विलंब के मिल सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ की मुस्कान ने डेटा एनालिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की🟢 हरिराम बाबा जन्मोत्सव 3 जुलाई को, तैयारियां अंतिम चरण में; पूरे कस्बे के लोग जुटे आयोजन को सफल बनाने में🟢 62 आवासीय पट्टे बांटे, 48 पीएम आवास स्वीकृत; ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर निपटाए सैकड़ों काम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में खुले पड़े सरकारी बोरवेल बने मौत का खतरा, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग🟢 12 जुलाई को होगा ‘चोटी रै गांठ’ का लोकार्पण, उपन्यास पर होगी चर्चा