#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

धनेरू में स्कूल भवन गिरने के बाद नए कमरों की मांग तेज

By Next Team Writer

Published on:

ग्रामीणों ने विधायक से की मुलाकात, दो कक्षा-कक्ष बनवाने का मिला आश्वासन; सांसद को भी भेजा गया मांग पत्र

NEXT 6 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत धनेरू के बुरलाई तलाई स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन हाल ही में गिरने के बाद विद्यालय में नए कक्षा-कक्षों के निर्माण की मांग तेज हो गई है। भवन गिरने से विद्यालय में कमरों का अभाव हो गया है और विद्यार्थियों के सामने सुरक्षित स्थान पर पढ़ाई कराने की चुनौती खड़ी हो गई है।

इसी मांग को लेकर भाजपा नेता आईदान पारीक के नेतृत्व में आसूराम मास्टर, रमेश, रामचंद्र, सुरजाराम, चेनाराम, धनाराम, रामेश्वर लाल, जीवनराम, पांचीराम, रूपाराम, भागूराम रेवाड़, हरीराम सहित ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत से मुलाकात कर विद्यालय में नए कक्षा-कक्षों के निर्माण की मांग रखी।

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने विद्यालय में शीघ्र दो नए कक्षा-कक्ष बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर विधायक की सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

उधर, ग्राम पंचायत धनेरू के प्रशासक मोहनलाल स्वामी ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल को पत्र भेजकर विद्यालय में जर्जर होकर गिर चुके कमरों के स्थान पर दो नए कमरों के निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है।

मांग पत्र में बताया गया है कि विद्यालय के पुराने कमरे पूरी तरह ढह जाने से विद्यार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त कक्ष उपलब्ध नहीं हैं। इससे बच्चों को खुले में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है, जिससे उनकी सुरक्षा और शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पत्र में सांसद निधि अथवा अन्य केंद्रीय योजना के माध्यम से दो नए कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया गया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अब श्रीडूंगरगढ़ मुकाबले के लिए तैयार: अनुज स्पोर्ट्स एरिना में मल्टी स्पोर्ट्स टर्फ शुरू, क्रिकेट-फुटबॉल समेत 5 खेलों की सुविधा🟢 नई किरण अभियान: नशे के प्रति जागरूकता के लिए कॉलेज में हुई क्विज प्रतियोगिता🟢 धनेरू में स्कूल भवन गिरने के बाद नए कमरों की मांग तेज🟢 राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता पर शोध: साहित्यकार किरण राजपुरोहित को पीएचडी की उपाधि