#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राष्ट्र प्रथम का संदेश आज भी प्रासंगिक: विधायक ताराचंद सारस्वत

By Next Team Writer

Published on:

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

NEXT 6 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सोमवार को भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विधायक ताराचंद सारस्वत सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का “राष्ट्र प्रथम” का विचार भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक आधारशिला है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए डॉ. मुखर्जी का संघर्ष और बलिदान आज भी हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को अपनाते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनका संदेश “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” आज भी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक माना जाता है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, शहर महामंत्री मदन सोनी, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावणिया, जगदीश आसोपा, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, श्रवण शर्मा, रोहित बोहरा, रामसिंह राजपुरोहित, अशोक सिंह, रामचंद्र नायक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अब जुलाई में ही मिलेगा तीन महीने का गेहूं, अगस्त-सितंबर का वितरण भी साथ होगा🟢 राष्ट्र प्रथम का संदेश आज भी प्रासंगिक: विधायक ताराचंद सारस्वत🟢 अब श्रीडूंगरगढ़ मुकाबले के लिए तैयार: अनुज स्पोर्ट्स एरिना में मल्टी स्पोर्ट्स टर्फ शुरू, क्रिकेट-फुटबॉल समेत 5 खेलों की सुविधा🟢 नई किरण अभियान: नशे के प्रति जागरूकता के लिए कॉलेज में हुई क्विज प्रतियोगिता🟢 धनेरू में स्कूल भवन गिरने के बाद नए कमरों की मांग तेज🟢 राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता पर शोध: साहित्यकार किरण राजपुरोहित को पीएचडी की उपाधि