#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

7 मिनट में सुधरा जमीन के रिकॉर्ड में नाम, ग्रामीण सेवा शिविर में किसान की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म

By Next Team Writer

Published on:

बिग्गा में मौके पर हुआ राजस्व रिकॉर्ड का शुद्धिकरण; अब ऋण, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं का मिलेगा बिना बाधा लाभ

NEXT 7 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के बिग्गा गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर एक किसान के लिए राहत लेकर आया। वर्षों से राजस्व रिकॉर्ड में नाम की त्रुटि के कारण परेशान किसान देवीचन्द की समस्या का शिविर में ही समाधान कर दिया गया। दस्तावेजों की जांच के बाद अधिकारियों ने मौके पर नाम का शुद्धिकरण किया और संशोधित राजस्व रिकॉर्ड की प्रति भी तुरंत सौंप दी।

नाम की त्रुटि दूर होने के बाद अब किसान को भूमि से जुड़े राजस्व कार्य, बैंक से कृषि ऋण लेने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

श्रीडूंगरगढ़ के उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य गांवों में ही लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करना है। शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

लाभार्थी देवीचन्द ने बताया कि लंबे समय से राजस्व रिकॉर्ड में नाम की त्रुटि के कारण उन्हें कई कार्यों में दिक्कत आ रही थी। ग्रामीण सेवा शिविर में आवेदन देने के बाद उसी दिन समस्या का समाधान हो गया। उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 7 मिनट में सुधरा जमीन के रिकॉर्ड में नाम, ग्रामीण सेवा शिविर में किसान की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म🟢 क्या भक्ति वास्तव में आवश्यक है? श्रीडूंगरगढ़ में 9 जुलाई को इस्कॉन का विशेष प्रवचन🟢 5 साल से शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय तपस्विनी फाउंडेशन की नई टीम बनी🟢 श्रीडूंगरगढ़ के घर-जमाई की ससुराल में मौत: विवाद के बाद मारपीट का आरोप, पत्नी हिरासत में; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार