#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गुसाईंसर बड़ा की गौशाला में 101 पीपल-बरगद के पौधे रोपे: सहायक वन संरक्षक बोले- पेड़ बचेंगे तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरित राजस्थान अभियान के तहत गुरुवार को गुसाईंसर बड़ा स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में 101 पीपल और बरगद के पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण अभियान में ग्रामीणों और गौसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

गौसेवक सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि गौशाला परिसर में 101 पीपल एवं बरगद के पौधे लगाए गए हैं। कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने आमजन से पौधों को पेड़ बनने तक संरक्षित रखने की अपील की।

इस दौरान सत्यनारायण स्वामी, श्रवण कुमार शर्मा, अणतुराम शर्मा, तोलाराम गोदारा, प्रभुराम शर्मा, श्रीराम दास, राजुदास, परमेश्वरदास, विजयसिंह, निमाराम गोदारा, प्रयागचंद शर्मा, संदीप, भूराराम खाती और डॉ. मुन्नीराम जाखड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गौसेवक मौजूद रहे। पौधरोपण के बाद सभी ने हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 गुसाईंसर बड़ा की गौशाला में 101 पीपल-बरगद के पौधे रोपे: सहायक वन संरक्षक बोले- पेड़ बचेंगे तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा🟢 राष्ट्र निर्माण का मंत्र लेकर जुटे युवा: ABVP स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी, आज किया पौधारोपण🟢 मैट पर श्रीडूंगरगढ़ का दम: तीन पहलवानों ने राज्य स्तरीय कुश्ती में जीते दो रजत और एक कांस्य पदक🟢 श्रीडूंगरगढ़ में आईटी विभाग का फेरबदल: पंचायत समिति और तहसील में बदले चार कार्मिक🟢 12वीं पास युवाओं के लिए एयरफोर्स में भर्ती का मौका: अग्निवीर व मेडिकल असिस्टेंट के आवेदन शुरू, 26 जुलाई आखिरी तारीख🟢 कल सुबह 4 घंटे बिजली रहेगी बंद: श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 13 फीडरों की सप्लाई प्रभावित, पहले निपटा लें जरूरी काम🟢 जर्जर स्कूल भवन में नहीं बैठेगे छात्र: तोलियासर में कल से नए भवन में लगेगी कक्षाएं, शिक्षा विभाग ने किया निरीक्षण