#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जर्जर स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा जयपुर पहुंचा, विधायक सारस्वत ने शिक्षा मंत्री से मांगे नए भवन

By Next Team Writer

Published on:

तोलियासर, धनेरू, बिग्गा, बींझासर, बेनीसर सहित कई विद्यालयों के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति देने का आग्रह, अतिरिक्त कक्षों की जरूरत भी बताई

NEXT 10 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विधानसभा क्षेत्र के जर्जर राजकीय विद्यालयों के नए भवनों की मांग अब जयपुर तक पहुंच गई है। विधायक ताराचन्द सारस्वत ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात कर क्षेत्र के जर्जर विद्यालय भवनों के स्थान पर नए भवनों की स्वीकृति देने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में विस्तृत पत्र और विद्यालयवार सूची भी शिक्षा मंत्री को सौंपी।

विधायक ने बताया कि तोलियासर, धनेरू, बिग्गा, बींझासर, बेनीसर सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कई राजकीय विद्यालयों के भवन अत्यंत जर्जर और असुरक्षित हो चुके हैं। कई विद्यालयों की दीवारों और कक्षों की स्थिति ऐसी है कि वहां अध्ययन-अध्यापन कराना विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इसके अलावा कई विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्षों की भी आवश्यकता है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग कई विद्यालय भवनों को पहले ही जर्जर घोषित कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद उन्हीं भवनों में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

विधायक सारस्वत ने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विद्यालयों के नए भवनों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति शीघ्र जारी की जाए। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री ने इस जनहित के विषय पर सकारात्मक विचार कर जल्द आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अब खुद की बाइक का सपना होगा साकार: न्यू दीप बाइक जंक्शन लेकर आया किफायती दामों पर रेपो बाइक्स की बड़ी रेंज🟢 एक सहमति… और खत्म हुआ वर्षों पुराना विवाद, ग्रामीण सेवा शिविर में पांच काश्तकारों का मौके पर हुआ बंटवारा🟢 बिग्गा में PNB का कृषि महाअभियान: ₹60 करोड़ के ऋण प्रस्ताव मिले, 21 किसानों को ₹8 करोड़ के ऋण स्वीकृत🟢 मुखबिर की सूचना पर पुलिस का एक्शन, 12.8 किलो डोडा चूरा-पोस्त के साथ तस्कर दबोचा🟢 नशे के खिलाफ एडीजे कृष्णकांत की कोर्ट सख्त: मादक पदार्थ तस्करी के तीन मामलों में आरोपियों को नहीं मिली राहत🟢 सीमांकन के बाद लगी पत्थरगढ़ी की पट्टियां तोड़ने का आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला; तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर की मांग🟢 जर्जर स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा जयपुर पहुंचा, विधायक सारस्वत ने शिक्षा मंत्री से मांगे नए भवन🟢 ट्रांसफर लिस्ट में ‘MLA KA O KHATAM KERNE K LIYE’ लिखते ही मचा बवाल, आईटी विभाग की चूक हुई वायरल, देखें लिस्ट