#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोर्ट परिसर में घुसा कोबरा, अभियोजन अधिकारी के सामने फन उठाया; समय रहते टला बड़ा हादसा

By Next Team Writer

Updated on:

ऑफिस में बैठते ही सामने आया जहरीला सांप, आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार प्रियंक शाह ने किया रेस्क्यू, वन क्षेत्र में छोड़ा

NEXT 11 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय न्यायालय परिसर में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अभियोजन अधिकारी सपन कुमार के कार्यालय में जहरीला कोबरा घुस आया। कार्यालय खुलने के बाद जैसे ही अभियोजन अधिकारी अपनी सीट पर बैठे, तभी फर्श पर मौजूद कोबरा ने फन उठाकर उनके सामने खड़ा हो गया। अचानक सांप को देखकर कार्यालय में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए कोर्ट परिसर में दहशत का माहौल बन गया।

एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि मौके पर मौजूद बाबू और सुरक्षा गार्ड ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए अभियोजन अधिकारी को सुरक्षित कार्यालय से बाहर निकाला। इसके बाद आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार एवं सर्प रेस्क्यूअर प्रियंक शाह को सूचना दी गई। प्रियंक शाह मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक कोबरा का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में सांप को वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

घटना के समय न्यायालय परिसर में वादकारियों, अधिवक्ताओं और अन्य लोगों का लगातार आवागमन हो रहा था। समय रहते सांप का रेस्क्यू हो जाने से बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू के बाद कोर्ट स्टाफ और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 साहित्यकार समारोह आज: विद्वानों को मिलेगी ‘साहित्यश्री’ की मानद उपाधि, सृजन सेवा पुरस्कार भी होंगे प्रदान🟢 पंचायत समिति में आज लगेगा सेवा सेतु अभियान शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान