NEXT 12 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जिले में राजस्व व्यवस्था में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। राजस्व मंडल की ओर से प्रदेश स्तर पर हुए पटवारियों के तबादलों के बाद अब जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने भी जिले में 89 पटवारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इनमें श्रीडूंगरगढ़ तहसील के 16 पटवार हलकों में भी बदलाव किया गया है।
आदेश के अनुसार निकिता को सूडसर से कितासर भाटियान, रमेश जाखड़ को बाड़ेला से सूडसर, सविता खत्री को श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर, सुनील कुमार को रिड़ी से कुचौर आथूनी (तहसील जसरासर), कविता को गुसाईंसर बड़ा से सातलेरा, लीला स्वामी को सातलेरा से पूनरासर, चन्द्रशेखर को आडसर से बिंझासर, अशोक राजपुरोहित को पूनरासर से जैतासर, मूलसिंह को राजेडू से लखासर, महेश कुमार को इंदपालसर सांखलान से सेरुणा, मुकेश लाम्बा को सेरुणा से इंदपालसर सांखलान, निर्मल पारीक को समंदसर से बिग्गा, राकेश कुमार को बिग्गा से समंदसर, ज्योति यादव को शेरेरां से रिड़ी, मोहनराम को कावनी (बीकानेर) से श्रीडूंगरगढ़ तथा कौशल्या चौधरी को रुणिया बड़ा बास से गुसाईंसर बड़ा लगाया गया है।
तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित पटवारियों को नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व विभाग के इस फेरबदल से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कई पटवार हलकों में अब नए पटवारी जिम्मेदारी संभालेंगे।




















