#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

माता-पिता की स्मृति में मालू परिवार ने लगाए दो वाटर कूलर, स्कूल के विद्यार्थियों और मंदिर आने वालों को मिलेगा शीतल पेयजल

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भीषण गर्मी के बीच आमजन और विद्यार्थियों को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की पहल करते हुए श्रीडूंगरगढ़ निवासी एवं कोलकाता प्रवासी लूणकरण- आदित्य मालू परिवार ने दो वाटर कूलर भेंट किए हैं। 100 और 80 लीटर क्षमता के ये वाटर कूलर मोमासर बास स्थित ज्ञान भारती स्कूल तथा घुमचक्कर रोड स्थित इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में स्थापित किए गए।

आपणों गांव सेवा समिति के शूरवीर मोदी ने बताया कि समिति की प्रेरणा से लूणकरण मालू ने अपने स्वर्गीय पिता थानमल मालू एवं माता स्वर्गीय रेशमी देवी मालू की पुण्य स्मृति में दोनों वाटर कूलर भेंट किए हैं। ज्ञान भारती स्कूल में वाटर कूलर लगने से विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। संस्था प्रधान रेखा सक्सेना ने मालू परिवार के इस सहयोग को प्रेरणादायी बताते हुए आभार व्यक्त किया।

इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में वाटर कूलर स्थापित होने से प्रतिदिन दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को भी शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी।

लूणकरण मालू की धर्मपत्नी विनीता मालू ने कहा कि यह सेवा उनके दिवंगत सास-ससुर के प्रति श्रद्धांजलि और अपने गांव से परिवार के भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मालू परिवार शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग देने के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र में भी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की निरंतर मदद करता रहा है। इस सेवा कार्य में लूणकरण मालू के पुत्र आदित्य मालू भी सक्रिय रूप से सहभागी रहे।

वाटर कूलर के लोकार्पण के दौरान समिति के पदाधिकारी और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 माता-पिता की स्मृति में मालू परिवार ने लगाए दो वाटर कूलर, स्कूल के विद्यार्थियों और मंदिर आने वालों को मिलेगा शीतल पेयजल🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पटवारियों का बड़ा फेरबदल, 16 हलकों में बदले पटवारी; कलेक्टर ने जिले में 89 के तबादले किए🟢 तबादलों में श्रीडूंगरगढ़ को राहत, पंचायत समिति में 2 कनिष्ठ सहायक व 5 ग्राम विकास अधिकारी लगे, 5 नए पटवारी भी मिले