NEXT 12 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ट्रॉमा सेंटर व उपजिला अस्पताल की मांग को लेकर ट्रॉमा सेंटर संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 638वें दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद धरनार्थियों ने अपना आंदोलन जारी रखते हुए सरकार से जल्द मांग पूरी करने की अपील की।

संघर्ष समिति के सदस्य राजेन्द्र प्रसाद स्वामी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ जैसे बड़े क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर और उपजिला अस्पताल का अभाव आमजन के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है। इसी मांग को लेकर समिति पिछले 638 दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य सरकार और प्रशासन का ध्यान क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर आकर्षित करना है, ताकि लोगों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।
धरने में मदनलाल प्रजापत, आदूराम बाना, मालाराम कुलड़िया, रामकिशन गावड़िया, मामराज, बिजूराम मेघवाल, मोहम्मद यूसुफ, चोखाराम गोदारा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




















