#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

51 हजार हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य, गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर अभियान तेज

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को गोपाल गौशाला श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित बैठक में हस्ताक्षर अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।

तहसील प्रभारी अगर सिंह पड़िहार ने बताया कि 27 जुलाई को जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग की जाएगी।

बैठक में तय किया गया कि श्रीडूंगरगढ़ तहसील की 62 गौशालाओं के सहयोग से हस्ताक्षर अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की टोलियां गठित की गई हैं, जो प्रत्येक गांव में पहुंचकर आमजन से समर्थन स्वरूप हस्ताक्षर करवाएंगी। अभियान के तहत 51 हजार हस्ताक्षर एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में कमल किशोर सोमानी, मगाराम सुथार, भैराराम नाई, रूपाराम सुथार, रामचंद्र भादू, मेघराज सोनी, राम सोमानी, कैलाश बिहानी, मनोज डागा, कुम्भा राम घिंटाला, शुशील कुमार सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 साहित्यकार समारोह आज: विद्वानों को मिलेगी ‘साहित्यश्री’ की मानद उपाधि, सृजन सेवा पुरस्कार भी होंगे प्रदान🟢 पंचायत समिति में आज लगेगा सेवा सेतु अभियान शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान