#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राज्यपाल के नाम ज्ञापन: पंचायत-निकाय चुनाव जल्द कराने और ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 15 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव समय पर करवाने तथा श्रीडूंगरगढ़ की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में हो रही देरी लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की मूल भावना के विपरीत है। चुनाव जल्द कराकर स्थानीय स्वशासन संस्थाओं को जनप्रतिनिधि दिए जाएं।

ज्ञापन में श्रीडूंगरगढ़ में स्वीकृत ट्रॉमा सेंटर को शीघ्र शुरू करने, जर्जर राजकीय विद्यालयों के भवनों के निर्माण के लिए बजट जारी करने, शहर व ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने और उपजिला अस्पताल में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से निजात दिलाने की मांग की गई। इसके साथ ही किसानों को समय पर यूरिया व डीएपी उपलब्ध कराने तथा सरकारी विद्यालयों में रिक्त शिक्षक पदों को प्राथमिकता से भरने की भी मांग उठाई गई।

संगठन का कहना है कि ये सभी मुद्दे सीधे आमजन की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े हैं। राज्यपाल से इन मांगों पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्रवाई कराने का आग्रह किया गया।

ज्ञापन देने के दौरान प्रदेश प्रभारी रीना वाल्मीकि,कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, संगठन के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, प्रदेश महासचिव एवं संभाग प्रभारी विमल भाटी सहित भगवान नाथ सिद्ध, शिवराज गोदारा, बाबूलाल गोदारा, रमेश प्रजापत, रजनीश सेनी, राधेश्याम सिद्ध, रेखाराम कालवा, संतोष गोदारा, मूलचंद स्वामी, हाजी मोहम्मद सिसोदिया, लतीफ खान, राजेश जानू, धर्मपाल बांगड़वा, ओमप्रकाश भादू, प्रकाश दुसाद, गन्नी खान, निर्मल सेन, बीरबल साईं, जगराम बाना, दिनेश पिलानिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बिना लाइसेंस शादी-ब्याह में खाना परोसना पड़ेगा भारी, श्रीडूंगरगढ़ के कई हलवाई-कैटरर्स भी आएंगे दायरे में🟢 राज्यपाल के नाम ज्ञापन: पंचायत-निकाय चुनाव जल्द कराने और ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग🟢 कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा, तभी साकार होगा विकसित भारत का सपना: सुथार🟢 श्रीडूंगरगढ़ में दो विभागों को मिले नए अधिकारी, नगरपालिका में ईओ और पशु चिकित्सालय में उपनिदेशक ने संभाला कार्यभार🟢 स्वस्थ जीवनशैली का संदेश: कॉलेज में छात्राओं को पोषण, स्वच्छता और योग-ध्यान की दी जानकारी🟢 विधानसभा के अमृत महोत्सव में गूंजेगा श्रीडूंगरगढ़ का नाम, तीन बार के विधायक मंगलाराम गोदारा होंगे सम्मानित🟢 10 जुलाई बाद भी तबादलों का सिलसिला जारी, श्रीडूंगरगढ़ के भू-अभिलेख निरीक्षक बीकानेर और पटवारी अनूपगढ़ भेजे गए