NEXT 17 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) रामगोपाल सुथार ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ आमजन तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। रामगोपाल सुथार ने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन ही जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के सशक्तीकरण की सराहना करते हुए विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर सक्रिय रहने की प्रतिबद्धता जताई।




















